{"_id":"69d10926b4f788ad4105652c","slug":"kanpur-dehat-hailstorm-accompanied-by-gusty-winds-and-rain-power-outage-in-sikandra-and-rajpur-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले; सिकंदरा-राजपुर में बिजली गुल, पेड़ों के गिरने से रास्ते बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले; सिकंदरा-राजपुर में बिजली गुल, पेड़ों के गिरने से रास्ते बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 04 Apr 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur Dehat Weather News: सिकंदरा और राजपुर क्षेत्रों में शनिवार शाम पांच बजे तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश और 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। आंधी से पेड़ और बिजली के तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई। वहीं खेतों में कटाई-मड़ाई का काम रुकने से किसान बेहद चिंतित हैं।
kanpur dehat weather update
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर देहात में शनिवार शाम अचानक आए मौसम के बदलाव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शाम करीब पांच बजे धूल भरी तेज आंधी के साथ सिकंदरा और राजपुर समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते करीब 10 मिनट तक हुई ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी और कटी पड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई ग्रामीण इलाकों में पुराने पेड़ उखड़ गए। तेज हवाओं के कारण बिजली के खंभे और तार टूट जाने से सिकंदरा और राजपुर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक विभाग लाइन दुरुस्त करने में जुटा रहा। सड़क किनारे पेड़ गिरने से कुछ संपर्क मार्गों पर आवागमन भी प्रभावित हुआ।