सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Pickup Truck Runs Over Two Students One Dead Other Injured Police Send Body for Post mortem

Kanpur Dehat: दो छात्रों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत और दूसरा घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Mar 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur Dehat News: झींझक के नीमझाल के पास पिकअप की टक्कर से मोपेड सवार छात्र की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kanpur Dehat Pickup Truck Runs Over Two Students One Dead Other Injured Police Send Body for Post mortem
मृतक अंश सिंह की फाइल फोटो और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर देहात में झींझक नगर के नीमझाल के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मोपेड सवार दो इंटर के छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी झींझक पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर शिरोमणि सिंह ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos

मंगलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर रोड नेहरू नगर झींझक निवासी अंश सिंह(18) पुत्र बलराम सिंह शुक्रवार दोपहर पौने दो बजे के करीब साथी कृष्णा गुप्ता(18) पुत्र गणेश शंकर निवासी भोलानगर झींझक के साथ किसी काम से मोपेड पर सवार होकर झींझक बाजार आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए
नीमझाल पुलिया के पास पहुंचने पर पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सीएचसी झींझक पहुंचाया। वहां डॉ. शिरोमणि सिंह ने अंश सिंह की मृत घोषित कर दिया।





तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी
बेटे की मौत की जानकारी पर पहुंची मां कंचन देवी बिलखती रही। मां ने बताया कि बेटा इंटर का छात्र था। थानाध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed