सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Driver Dies at Electric Bus Depot Health Deteriorated 20 Minutes After Leaving Home

Kanpur: डिपो में बस चालक की हालत बिगड़ी, नहीं पहुंची एंबुलेंस, छिन गईं सांसें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 03 May 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: संजीव नगर बस डिपो में शनिवार दोपहर इलेक्ट्रिक बस चालक की मौत हो गई। मृतक घर से बिल्कुल ठीक निकले थे, लेकिन डिपो पहुंचने के महज 20 मिनट बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर आई।

Kanpur Driver Dies at Electric Bus Depot Health Deteriorated 20 Minutes After Leaving Home
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

चकेरी में इस बार 108 एंबुलेंस की लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि अहिरवां निवासी ई-बस चालक की बस डिपो में अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना के बावजूद करीब 20 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। कर्मचारियों को मजबूरन उन्हें ई-बस से कांशीराम अस्पताल ले जाना पड़ा जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos


अहिरवां निवासी विपिन कुमार (38) ई-बस के चालक थे। परिवार में पत्नी पिंकी, बेटा मुकुल है। वह चार भाइयों रामबाबू, राजू, धर्मेंद्र में सबसे छोटे थे। बड़े भाई राजू ने बताया की विपिन शनिवार दोपहर करीब तीन बजे संजीवनगर बस डिपो गए थे। 3:20 बजे डिपो के अंदर एंट्री की। बताया कि तकरीबन 20 मिनट बाद ही डिपो के एक कर्मचारी ने उन्हें फोन कर बताया कि विपिन की अचानक हालत बिगड़ गई है। इस पर वह लोग डिपो के लिए निकले। डिपो के कर्मचारी धर्मेंद्र सिंह का आरोप है कि तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी डिटेल लेने के बाद भी 20 मिनट बाद तक एंबुलेंस नहीं पहुंचे। इस पर ई-बस से विपिन को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई राजू ने बताया कि वह लोग पहुंचे तो विपिन मृत मिला। आरोप है कि अगर समय से एंबुलेंस आ जाती तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। चकेरी इंस्पेक्टर अजय मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी मिल चुकी एंबुलेंस की लापरवाही

मालूम हो कि इससे पहले समय से एंबुलेंस न मिलने के कारण महाराजपुर के नजफगढ़ में जहरीला पदार्थ खाई चांदनी, उसकी बेटी पायल और ब्यूटी की तड़पकर मौत हो गई थी। इसी तरह महाराजपुर में लू के थपेड़ों के चलते बाइक से गश खाकर गिरे नरवल के मंधना निवासी मजदूर सुनील को 45 मिनट तक एंबुलेंस के न पहुंचने पर मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed