सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Farrukhabad rail route disrupted due to broken OHE line some youths stop Chhapra Express

Farrukhabad: ओएचई लाइन टूटने से कानपुर-फर्रुखाबाद रेल मार्ग ठप, कुछ युवकों ने इशारा देकर रुकवाई छपरा एक्सप्रेस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Feb 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में मिशन कंपाउंड के पास छपरा एक्सप्रेस के सामने ओएचई लाइन टूट कर गिरने से हड़कंप मच गया, लेकिन स्थानीय युवकों की सूझबूझ और इशारे के कारण ट्रेन समय रहते रुक गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

Kanpur Farrukhabad rail route disrupted due to broken OHE line some youths stop Chhapra Express
फर्रुखाबाद में टला भीषण रेल हादसा - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में छपरा एक्सप्रेस ट्रेन रविवार दोपहर करीब 2:35 बजे फर्रुखाबाद से स्टेशन से छपरा के लिए रवाना हुई। इसी दौरान शहर के मिशन कंपाउंड से कुछ दूरी पर ओएचई लाइन टूट कर गिर पड़ी। यह देख वहां मौजूद कुछ युवकों ने इशारा कर ट्रेन को रुकवा दिया। इससे ट्रेन ओएचई के टूटने वाले स्थान से कुछ पहले ही खड़ी हो गई है।

Trending Videos



मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। ट्रेन में सवार यात्री परेशान नजर आए। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। कादरीगेट थाना पुलिस के साथ आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई है। यह घटना फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से बमुश्किल दो किलोमीटर की दूरी पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed