सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur fire broke out in paan masala stall  goods worth 20000 were burnt to ashes police are scanning CCTV

Kanpur: पान-मसाले की गुमटी में लगी आग, 20 हजार का सामान जलकर राख, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Feb 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में विशाल गौतम की पान मसाले की दुकान में रात के अंधेरे में आग लग गई, जिससे 20 हजार का माल खाक हो गया। पीड़ित ने साजिश का आरोप लगाया है, जिसकी जांच पुलिस सीसीटीवी के जरिए कर रही है।

Kanpur fire broke out in paan masala stall  goods worth 20000 were burnt to ashes police are scanning CCTV
पान की दुकान राख - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर रामगली मोड़ के पास स्थित मोहल्ला गाजीखेड़ा निवासी विशाल गौतम की पान मसाले की दुकान में रविवार की रात आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। तब तक आग की चपेट में आकर हजारों का सामान राख हो चुका था। विशाल गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर किसी शरारतीतत्व पर आग लगाने का आरोप लगाया है।

Trending Videos




तहरीर में कहा है कि रविवार की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंदकर घर चले गए थे। रात में करीब तीन बजे आग लगने की जानकारी मिली। वह मौके पर पहुंचे तो दुकान धू-धूकर जल रही थी। करीब 20 हजार का पान मसाला व अन्य सामान जलकर राख हो गया। उधर, कोतवाली पुलिस ने का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed