पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Forced Conversion Recite Kalma and eat meat teenage girl held captive for 7 days branded with hot tongs

UP: ‘कलमा पढ़ो और मांस खाओ’, किशोरी को 7 दिन बंधक बनाया, चिमटे से दागा और भी दीं यातनाएं; बर्बरता की दास्तां

Mon, 29 Jun 2026 05:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Mon, 29 Jun 2026 05:31 PM IST
सार

Kanpur Forced Conversion Case: रावतपुर  थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी को सात दिन बंधक बनाकर धर्मांतरण का प्रयास किया गया। आरोपियों ने गर्म चिमटे से दागने और सऊदी अरब में बेचने की धमकी दी, पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Kanpur Forced Conversion Recite Kalma and eat meat teenage girl held captive for 7 days branded with hot tongs
Kanpur Forced Conversion - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए।

विज्ञापन

वह शनिवार को किसी तरह भाग निकली और घरवालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रावतपुर क्षेत्र के पीड़ित पिता ने बताया कि 17 वर्षीय बेटी 21 जून को कुछ काम बता कर घर से निकली और वापस नहीं आई।

विज्ञापन

बदहवास हालत में घर लौटी किशोरी
आसपास पता किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार को बेटी बदहवास हालत में घर लौटी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पूछने पर उसने बताया कि कुछ समय पूर्व मोतीझील के कारगिल पार्क में उसकी मुलाकात अरमान नाम के युवक से हुई थी।

मुस्लिम क्षेत्र स्थित अपने घर ले गए
दोनों में दोस्ती हो गई। अरमान ने 21 जून को उसे मिलने के लिए नमक फैक्ट्री चौराहे पर बुलाया। वहां पहुंचने पर अरमान और उसके दो साथी कार में थे।  किशोरी को कार से पहले मोतीझील ले जाया गया। अचानक अरमान के बर्ताव में बदलाव आ गया। किशोरी ने घर छोड़ने को कहा, लेकिन वह मुस्लिम क्षेत्र स्थित अपने घर ले गए।

विज्ञापन

उर्दू लिखे कागज में हस्ताक्षर कराए
आरोप है कि वहां उसके माता-पिता ने कलमा पढ़ाने का प्रयास करने लगे, इसके बाद किसी उर्दू लिखे कागज में हस्ताक्षर कराए। उस पर गोमांस खिलाने का दबाव बनाया। विरोध पर आरोपियों ने गर्म चिमटे से शरीर पर दागा। जिसके निशान अभी भी मौजूद हैं।

साऊदी अरब में बेचने की धमकी दी
किशोरी ने आरोप लगाया कि युवक व उसके परिजन बात न मानने पर सात दिनों तक यातनाएं देते रहे। आरोपी बात न मानने पर साऊदी अरब में बेचने की बात कह धमकाते थे।

प्राथमिक जांच में दोनों के पूर्व में परिचित होने की बात सामने आई है। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  -एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed