सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Foreign entrepreneurs duped in name of business crores of rupees were found in 40 accounts two arrested

Kanpur: कारोबार के नाम पर विदेशी उद्यमियों को ठगा, 40 खातों में मिला करोड़ों का खेल, दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Feb 2026 08:44 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर की पनकी पुलिस और साइबर सेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने फर्जी फर्मों के जरिए चेक गणराज्य समेत कई देशों के उद्यमियों से करोड़ों की जालसाजी की।

Kanpur Foreign entrepreneurs duped in name of business crores of rupees were found in 40 accounts two arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में चेक गणराज्य के कारोबारी गैंगेला से करीब दो करोड़ ठगने वाले गिरोह ने पोलैंड, ऑस्ट्रेलिया, नार्वे, अफ्रीका समेत अन्य देशों के उद्यमियों को जालसाजी का शिकार बनाया है। यह जानकारी पनकी पुलिस व पश्चिम जोन के साइबर सेल को गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी और पूछताछ से हुई। दोनों के पास से कार, एटीम, पासबुक, चेकबुक, करारनामा समेत अन्य दस्तावेज मिले हैं। जांच में 40 बैंक खातों का पता चला है जिसमें करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

Trending Videos

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि गैंगेला की चेक रिपब्लिक गणराज्य के फ्रेनस्टैट पॉड रैडोस्टेम में गैंगेला एसआरओ नाम से कंपनी है। यहां अदर नॉन ड्यूरेबल मिसलेनियस गुड्स (अन्य विविध गैर टिकाऊ वस्तुएं) का कारोबार होता है। कंपनी को स्टील के रैक की आवश्यकता थी। आरोपियों ने पनकी के अपट्रॉन स्टेट में स्टील की फर्जी फर्म वर्धमान इंडस्ट्रीज बनाई और कंपनी से संपर्क किया। करीब तीन करोड़ से अधिक में सौदा हुआ। कंपनी ने पहले चरण में लगभग दो करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। गिरोह रुपये खाते में आते ही फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-मेल कर घटना की शिकायत की थी
गैंगेला ने 13 जनवरी 2026 को पुलिस कमिश्नर कार्यालय को ई-मेल कर घटना की शिकायत की। विवेचना डीसीपी पश्चिम कार्यालय को भेजी गई। पश्चिम जोन के साइबर सेल की जांच में सामने आया है कि वर्धमान इंडस्ट्रीज से रुपयों को मुंबई की नेशनल स्टील एंड फेरो एलॉय इंडस्ट्रीज के खाते में ट्रांसफर किया गया। वर्धमान इंडस्ट्रीज को रुपये खाताधारक नौबस्ता पशुपतिनगर निवासी अरविंद यादव और नेशनल स्टील एंड फेरो एलॉय इंडस्ट्रीज की राशि शक्तिनगर जोगेश्वरी बेस्ट मुंबई के रामकुमार राय के खाते में भेजे गए थे।

कई बैंक खातों और ट्रांजेक्शन का पता चला
पनकी थाने में अरविंद यादव और रामकुमार राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने झांसी के सीपरी कॉलोनी के अमित ओम प्रकाश शर्मा और नौबस्ता पशुपतिनगर के आकाश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरोह में शामिल दो आरोपियों को मुंबई से हिरासत में लिया गया है। एक आरोपी मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। टीम दोनों को शुक्रवार की रात तक शहर ला सकती है। आरोपियों के कई बैंक खातों और ट्रांजेक्शन का पता चला है। उसकी जांच कराई जा रही है।

कारोबार के हिसाब से बनाते फर्म
साइबर सेल के प्रभारी शुभम यादव ने बताया कि गिरोह करीब दो साल से इसी कार्य में लगा हुआ है। यह कारोबार और डील फाइनल करने के लिए फर्म बनाया करते थे। मेटल्स, केमिकल, दवाओं के लिए फर्म बनाई थी। इसके लिए आरोपी पूरी प्रक्रिया करते थे। ई-मेल के माध्यम से सभी तरह के बिल, एक्साइज ड्यूटी, टैक्स आदि की जानकारी दी जाती थी। फर्म का लाइसेंस आदि भी दिखाया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed