सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Illegal mosque construction and azaan stopped SDM team brokered compromise ban new religious activity

Kanpur: अवैध मस्जिद निर्माण और अजान पर रोक, SDM की टीम ने कराया समझौता, नई धार्मिक गतिविधि पर पाबंदी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Feb 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: साढ़ के बौहार गांव में एक अर्धनिर्मित अवैध ढांचे में लाउडस्पीकर से अजान शुरू करने पर उपजा विवाद शांत हो गया है। एसडीएम नरवल के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने बिना अनुमति किसी भी प्रकार के निर्माण और लाउडस्पीकर के प्रयोग पर रोक लगा दी है।

Kanpur Illegal mosque construction and azaan stopped SDM team brokered compromise ban new religious activity
अवैध निर्माण पर प्रशासन का कड़ा रुख - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

 

Trending Videos

कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के बौहार गांव में एक अर्धनिर्मित अवैध मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाकर अजान दिए जाने को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। गुरुवार को प्रशासन ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए मौके पर शांति व्यवस्था कायम कराई। एसडीएम नरवल विवेक मिश्रा और साढ़ पुलिस की टीम ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया।
एसडीएम नरवल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रशासन की अनुमति के बिना गांव में किसी भी प्रकार का नया धार्मिक निर्माण नहीं किया जाएगा। जांच में पाया गया कि जिस ढांचे में अजान की शुरुआत की गई थी, वह नियम विरुद्ध और बिना अनुमति के बनाया जा रहा था। प्रशासन ने सख्त लहजे में कहा कि जब तक आधिकारिक अनुमति नहीं मिलती, तब तक निर्माण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन




लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर पाबंदी
ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन ने लाउडस्पीकर से अजान दिए जाने पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। समझौते के तहत यह तय हुआ है कि क्षेत्र की शांति भंग न हो, इसलिए कोई भी ऐसी नई धार्मिक गतिविधि नहीं की जाएगी, जिसकी पहले से अनुमति न हो। एसडीएम विवेक मिश्रा की मौजूदगी में गांव के संभ्रांत लोगों और दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। पुलिस की उपस्थिति में लिखित समझौता हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed