सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai CBI conducts midnight raid on recruitment scam arrests DEE and three other officers

UP: भर्ती के नाम पर घूसखोरी का खेल, CBI ने आधी रात मारा छापा, डीईई समेत तीन अफसर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Feb 2026 08:59 AM IST
विज्ञापन
सार

Orai News: सीबीआई लखनऊ की टीम ने उरई और चित्रकूट में छापेमारी कर रेलवे के टीआरडी विभाग में संविदा भर्ती के नाम पर चल रहे रिश्वतखोरी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक डीईई, एक टेक्नीशियन और एक एसएसई को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Orai CBI conducts midnight raid on recruitment scam arrests DEE and three other officers
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

उरई में टीआरडी विभाग में संविदा कर्मी भर्ती के नाम पर चल रहे कथित घूसखोरी के खेल का सीबीआई ने देर रात भंडाफोड़ कर दिया। सीबीआई की लखनऊ टीम ने छापेमारी कर डीईई टीआरडी शांतनु यादव और टेक्नीशियन प्रकाश कुशवाहा को चित्रकूट से गिरफ्तार किया। वहीं, एसएसई टीआरडी बीएस पाल को लोगों से पैसे लेते समय रंगे हाथों दबोच लिया।

Trending Videos

कार्रवाई सीबीआई इंस्पेक्टर देवेश के नेतृत्व में की गई। टीम ने देर रात दबिश देकर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। सूत्रों के अनुसार, एक आरोपी को उरई से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो की गिरफ्तारी चित्रकूट से हुई। अचानक हुई इस कार्रवाई से विभागीय महकमे में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed