सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Forms Unavailable at Banks Crowds Swarm KDA Vice Chairman Says Officials Will Be Summoned

Kanpur: बैंक में नहीं मिल रहे फॉर्म, केडीए में उमड़ रही भीड़, उपाध्यक्ष बोले- अधिकारियों को बुलाया जाएगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 09 Apr 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर में एचडीएफसी बैंक की शाखाओं में पीएम आवास के फॉर्म न मिलने से आवेदकों ने केडीए कार्यालय में हंगामा किया। केडीए उपाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को बैंक अधिकारियों को तलब किया है।

Kanpur Forms Unavailable at Banks Crowds Swarm KDA Vice Chairman Says Officials Will Be Summoned
केडीए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में एचडीएफसी बैंक की शाखाओं में पीएम आवास के फॉर्म न मिलने के कारण बुधवार को केडीए कार्यालय में आवेदकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम तक आवेदन के फॉर्म जमा होते रहे। आवेदकों ने केडीए उपाध्यक्ष और सचिव से बैंक शाखाओं में ही फॉर्म मिलने और जमा करने की व्यवस्था करवाने की मांग की है।

Trending Videos

केडीए ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 205 आवासों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 17 अप्रैल है। केडीए के विशेष कार्याधिकारी रवि प्रताप सिंह ने एचडीएफसी बैंक की सभी शाखाओं में फॉर्म मिलने और जमा होने का दावा किया था। पहाड़पुर, अहिरवां और गोविंदनगर क्षेत्रों के आवेदकों ने बताया कि बैंक में फॉर्म उपलब्ध ही नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष बोले- फॉर्म न मिलने की शिकायतें मिली हैं
हर शाखा में उन्हें केडीए जाने के लिए कहा जा रहा है। केडीए कार्यालय में फॉर्म लेने और जमा करने के लिए आवेदकों को घंटों लाइन लगानी पड़ रही है। केडीए उपाध्यक्ष अभय कुमार पांडेय ने कहा कि फॉर्म न मिलने की शिकायतें मिली हैं। गुरुवार को बैंक अधिकारियों को बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed