सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fuel Update Fuel Prices Rise at Nayara Energy Pumps Petrol Up by 5.30 and Diesel by 3 rupees

कानपुर फ्यूल अपडेट: नायरा एनर्जी के पंपों पर महंगा हुआ तेल, पेट्रोल 5.30 और डीजल 3 रुपये चढ़ा, ये है वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 26 Mar 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: नायरा एनर्जी ने वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते पेट्रोल में 5.30 और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है। फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों के दाम स्थिर बने हुए हैं।

Kanpur Fuel Update Fuel Prices Rise at Nayara Energy Pumps Petrol Up by 5.30 and Diesel by 3 rupees
नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

देश की सबसे बड़ी निजी तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तत्काल प्रभाव से बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमतों में 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है।

Trending Videos

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें पिछले कुछ हफ्तों में करीब 50% तक बढ़ गई हैं। निजी तेल कंपनियों को सरकार से कोई वित्तीय सब्सिडी नहीं मिलती। इसलिए उन्होंने लागत बढ़ने के कारण कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य कंपनियों के दाम अभी नही बढ़े
फिलहाल, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। रिलायंस और बीपी का संयुक्त उद्यम भी फिलहाल पुराने रेट पर ही ईंधन बेच रहा है। हालांकि भारी घाटे के कारण निजी क्षेत्र की अन्य कंपनियों पर भी दाम बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed