{"_id":"6a7880d30e0d6ffd3103de47","slug":"kanpur-gang-snatching-mobile-phones-from-passersby-busted-four-arrested-including-three-juveniles-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: राह चलते लोगों से मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन किशोर समेत चार पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: राह चलते लोगों से मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन किशोर समेत चार पकड़े गए
Sun, 09 Aug 2026 07:01 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किदवईनगर पुलिस ने राह चलते लोगों से मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन किशोरों को दबोच लिया। पूछताछ में पुलिस ने लूट के मोबाइल खरीदने वाले एक युवक को भी गिरफ्तार किया। उसकी पहचान हनुमंत विहार के हरदेवनगर निवासी प्रांशु कुशवाहा उर्फ राज के रूप में हुई।
विज्ञापन
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होने वाली एक स्पोर्ट्स बाइक और लूटे गए दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। किदवईनगर एसओ विजय सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि एन ब्लॉक स्थित टीबी अस्पताल में कुछ संदिग्ध खड़े हैं। घेराबंदी की तो 17 और 16 वर्ष के तीन किशोर मिले। उन्होंने महंगे शौक और खर्चे पूरे करने के लिए लूट की बात कबूली। पुलिस ने बाल अपचारियों को बाल संप्रेषण गृह जबकि मोबाइल खरीदने वाले को जेल भेजा है।
विज्ञापन