{"_id":"69b25d416045e916f2025a1d","slug":"kanpur-gas-crisis-crowd-gathered-at-sarsaul-bharat-gas-agency-sdm-said-distribution-in-presence-of-police-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर गैस संकट: सरसौल भारत गैस एजेंसी पर उमड़ी भारी भीड़; एसडीएम बोले- पुलिस की मौजुदगी में ही होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर गैस संकट: सरसौल भारत गैस एजेंसी पर उमड़ी भारी भीड़; एसडीएम बोले- पुलिस की मौजुदगी में ही होगा वितरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: सरसौल गैस एजेंसी पर भारी भीड़ और हंगामे के बाद एसडीएम नरवल ने पुलिस तैनात करने के आदेश दिए हैं। अब पुलिस के पहरे में ही गैस का वितरण होगा।
सरसौल स्थित भारत गैस एजेंसी में लगी भारी भीड़
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में गैस सप्लाई ठप होने की अफवाहों का असर अब ग्रामीण अंचलों में भी दिखने लगा है। गुरुवार को नरवल क्षेत्र के सरसौल स्थित भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि एजेंसी संचालक को वितरण रोकने की घोषणा करनी पड़ी।
Trending Videos
एजेंसी संचालक उमेश ने बताया कि सुबह से ही हजारों लोग खाली सिलिंडर लेकर जमा हो गए। भीड़ इतनी अधिक और अनियंत्रित थी कि सामान्य रूप से वितरण करना असंभव हो गया। हंगामे की स्थिति को देखते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वितरण केवल पुलिस बल की मौजूदगी में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम का सख्त निर्देश, पुलिस के घेरे में होगा वितरण
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी नरवल, विवेक कुमार मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को मौके पर भेजा जा रहा है। पुलिस की टीम वहां खड़े होकर अपनी निगरानी में कतारबद्ध तरीके से सिलेंडर का वितरण सुनिश्चित कराएगी।