सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Girl Abducted from Platform; GRP Rescues Her

Kanpur: सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म से बच्ची का अपहरण, जीआरपी ने खोज निकाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 29 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Girl Abducted from Platform; GRP Rescues Her
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म पर अपनी मां के साथ मौजूद नौ साल की बच्ची का बुजुर्ग ने स्टाल से कुरकुरे दिलाने के बहाने अपहरण कर लिया। समय रहते जीआरपी ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे कुछ ही घंटों में खोज निकाला। हालांकि, अपहर्ता मौका पाकर भाग निकला। कानपुर देहात के मंगलपुर, औरंगाबाद निवासी अनुजा के तीन बेटियां होने की वजह से उसका पति रम्मू आए दिन पीटता था।
Trending Videos


शनिवार को दंपती में फिर से विवाद हुआ तो अनुजा अपनी तीन माह, छह साल और नौ साल की बेटियों को लेकर पुखरायां से ट्रेन पकड़ कानपुर सेंट्रल आ गईं। रविवार की शाम पौने सात बजे एक अपरिचित उनके पास आकर बैठ गया। बातचीत कर नजदीकी बढ़ाई। नौ साल की बेटी को कुरकुरे दिलाने के लिए बहाने ले स्टाल की ओर ले गया और अचानक गायब हो गया। शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर आरपीएफ और जीआरपी सक्रिय हुई तो कैमरे चेक किए। बुजुर्ग बच्ची को ले जाता कैद हुआ। स्टेशन के आउटर की तरफ पहुंची टीम को बच्ची एक जगह बैठी मिली लेकिन बुजुर्ग भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed