पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Golu Murder Case Situation tense following unrest DCP conducts flag march with police force

गोलू हत्याकांड: बवाल के बाद बिगड़े हालात, DCP ने फोर्स संग किया फ्लैग मार्च, बोले- बख्शे नहीं जाएंगे उपद्रवी

Tue, 30 Jun 2026 03:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 30 Jun 2026 03:20 PM IST
सार

Kanpur News: हाथीपुर गांव में गोलू हत्याकांड के खुलासे की मांग में हुई हिंसा के बाद डीसीपी ने फ्लैग मार्च किया। उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और गांव में पीएसी तैनात है।

विज्ञापन
Kanpur Golu Murder Case Situation tense following unrest DCP conducts flag march with police force
हाथीपुर गांव में पुलिस और पीएसी का पहरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर गांव में गोलू हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर 12 दिन में चार बार से अधिक विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। सोमवार को आक्रोशित भीड़ ने गांव पहुंचकर गैर समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ की, महिलाओं से अभद्रता और वाहनों को नुकसान पहुंचाया। घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए है।

विज्ञापन

हालात को देखते हुए मंगलवार को डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने भारी पुलिस बल और एक प्लाटून पीएसी के साथ गांव में फ्लैग मार्च किया। सुरक्षा के मद्देनजर हाथीपुर में पीएसी की तैनाती कर दी गई है।  डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने साफ कहा कि गांव की शांति और अमन-चैन में दखल देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन





अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में तोड़फोड़ करने वालों में ज्यादातर बाहरी लोग शामिल थे।  ग्राम प्रधान से तहरीर लेकर आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। फिलहाल गांव में पुलिस और पीएसी का पहरा है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed