{"_id":"6a7554e4571d032fbe057886","slug":"kanpur-hazard-on-agra-lucknow-expressway-road-caves-in-due-to-continuous-rain-deep-pothole-near-cut-no-220-2026-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा खतरा, लगातार बारिश से धंसी सड़क, कट नंबर 220 के पास बना गहरा गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा खतरा, लगातार बारिश से धंसी सड़क, कट नंबर 220 के पास बना गहरा गड्ढा
Fri, 07 Aug 2026 09:16 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:16 AM IST
सार
Kanpur News: लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बिल्हौर क्षेत्र के कट नंबर 220 के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है, जिससे वहां गहरा गड्ढा बन गया है। अभी तक मौके पर सुरक्षा या मरम्मत के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
लगातार बारिश से धंसी सड़क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी साफ दिखने लगा है। एक्सप्रेसवे के बिल्हौर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कट नंबर 220 के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे वहां एक खतरनाक और गहरा गड्ढा बन गया है।
विज्ञापन
इस एक्सप्रेसवे से रोजाना हजारों वाहन हाई स्पीड में गुजरते हैं। ऐसे में अचानक सड़क धंसने और बड़ा गड्ढा बन जाने से वाहन चालकों की जान पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है। राहगीरों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण मिट्टी कमजोर हो जाने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस गंभीर स्थिति के बावजूद अभी तक गड्ढे के पास कोई चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग या स्थायी मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने मांग की है कि गड्ढे की तुरंत मरम्मत करवाई जाए।