{"_id":"6a755b432831baf25607c7e1","slug":"kanpur-brutality-over-objection-to-female-friend-sub-inspector-broke-wife-jaw-and-pushed-her-out-of-moving-car-2026-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: महिला मित्र का विरोध करने पर बर्बरता, एसआई ने पत्नी को जबड़ा तोड़ा, चलती कार से धक्का दिया, पढ़ें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: महिला मित्र का विरोध करने पर बर्बरता, एसआई ने पत्नी को जबड़ा तोड़ा, चलती कार से धक्का दिया, पढ़ें मामला
Fri, 07 Aug 2026 09:44 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:44 AM IST
सार
Kanpur News: कानपुर कमिश्नरी के दक्षिण जोन के एक थाने में तैनात एसआई पर उसकी पत्नी ने महिला मित्र से अवैध संबंधों का विरोध करने पर बेरहमी से पीटने और जबड़ा तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर को साक्ष्य सौंपते हुए शिकायत की है।
विज्ञापन
जानकारी देती पीड़िता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर कमिश्नरी के दक्षिण जोन के एक थाने में तैनात एसआई के खिलाफ उसकी पत्नी ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि पति का महिला मित्र से संबंधों का विरोध करने पर पति ने बेरहमी से पिटाई की। दो जगह से जबड़ा तोड़ दिया। एक अन्य घटना में चलती कार से धक्का देकर जान लेने की कोशिश की। पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और जान से मारने की कोशिश समेत गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
महिला ने दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि पति ने उनसे इसलिए शादी की थी क्योंकि उनके पत्र पर उच्चाधिकारियों का एफआईआर दर्ज करने का आदेश था। आरोप है कि शादी के बाद उसे लगातार प्रताड़ित किया गया लेकिन जब उसने पति के महिला मित्रों से संबंधों का विरोध किया तो पति ने हिंसा की सारी हदें पार कर दीं। पहले उसका मोबाइल तोड़ दिया गया फिर अपना मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दिया ताकि कोई सबूत न बच सके। इसके बाद जबड़ा तोड़ दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने अपना एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया
इससे पहले एक बार पति जबरन उसे मायके ले जाने लगा। विरोध पर चलती कार से धक्का देकर उसकी जान लेने की कोशिश की। मारपीट के कारण उसका कूल्हा टूट चुका है। प्रताड़ना के चलते गर्भपात भी हो चुका। आरोप है कि अब पति उससे 30 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहा है। दूसरी शादी करने की बात कहकर उसे घर से निकालने की धमकी देता है। पीड़िता ने अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।