{"_id":"6a756068f5b211bccc0eedf9","slug":"kanpur-waterlogging-in-tiwaripur-for-four-days-children-unable-to-attend-school-villagers-confined-to-homes-2026-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: तिवारीपुर में चार दिन से जलभराव, बच्चों का स्कूल जाना बंद, ग्रामीण घरों में कैद, एसडीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: तिवारीपुर में चार दिन से जलभराव, बच्चों का स्कूल जाना बंद, ग्रामीण घरों में कैद, एसडीएम ने दिए निर्देश
Fri, 07 Aug 2026 10:04 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:04 AM IST
सार
Kanpur News: नरवल तहसील अंतर्गत तिवारीपुर गांव पिछले चार दिनों से भीषण जलभराव की चपेट में है, जिससे मुख्य मार्ग सहित करीब 50 घरों में पानी भर गया है। नालों की सफाई न होने के कारण ग्रामीण गंदे पानी में रहने को मजबूर हैं और स्कूली बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई है।
विज्ञापन
सरसौल के तिवारीपुर में चार दिन से जलभराव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में नरवल तहसील के विकासखंड सरसौल के अंतर्गत तिवारीपुर गांव पिछले चार दिनों से भीषण जलभराव की चपेट में है। गांव की मुख्य सड़क और गलियों में ढाई फीट तक पानी भरा है। शिकायत के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई सुध नहीं ली। मुख्य मार्ग बड़ागांव, दलपतपुर, पूरनपुर, थरेपाह आदि गांवों को हाईवे से जोड़ने वाली सड़क पर करीब सौ मीटर तक पानी भरा है।
विज्ञापन
इससे स्कूली बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है और वे घरों में कैद हैं। किसान और मजदूर कमर तक भरे गंदे पानी में घुसकर रोजमर्रा के काम करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के संतोष कुमार, लाखन सिंह, सुरेंद्र यादव, गुरु यादव, राधेलाल, दयालू सहित करीब 40 से 50 घरों में पानी भर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के नाले सिल्ट से बंद पड़े हैं। सफाई न होने से हर बारिश में यही स्थिति बनती है।
विज्ञापन
नालों की सफाई और जलनिकासी की मांग
यदि फिर बारिश हुई, तो घर डूबने की कगार पर आ जाएंगे। ग्रामीण अंकित यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान से भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब लोग दूषित पानी के बीच रहने को विवश हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से तत्काल नालों की सफाई और जलनिकासी की मांग की है। एसडीएम नरवल सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि संबंधित को निर्देश दिए गए हैं। जल निकासी की तत्काल व्यवस्था करवाई जा रही है।