फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Case of abetment of suicide of a female student SC ST Act charges added against male student

Kanpur: छात्रा को खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला, छात्र पर बढ़ी एससीएसटी एक्ट की धारा, चार्जशीट दाखिल

Fri, 07 Aug 2026 09:26 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 07 Aug 2026 09:26 AM IST
सार

Kanpur News: काकादेव थाना क्षेत्र के नवीनगर में 18 अप्रैल को इटावा की रहने वाली बैंकिंग छात्रा मोनिका सिंह को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी छात्र साईम अली के खिलाफ पुलिस ने एससीएसटी एक्ट की धारा बढ़ा दी है। पुलिस ने इस मामले में 20 गवाहों, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर 220 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Case of abetment of suicide of a female student SC ST Act charges added against male student
मोनिका सिंह की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र के नवीननगर में 18 अप्रैल को इटावा के फ्रेंडस काॅलोनी अजीतनगर निवासी मोनिका सिंह को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी छात्र पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने एससीएसटी एक्ट की धारा बढ़ा दी है। छात्र फतेहपुर के गाजीपुर निवासी साईम अली और अज्ञात के खिलाफ छात्रा के पिता रमेशचंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने 20 गवाहों, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल समेत 220 पन्नों की चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर दी है। मोनिका नवीननगर स्थित पीजी में रहकर बैकिंग की तैयारी कर रही थीं। घटना के दिन मोनिका के दोस्त साईम अली ने उनके पिता को कॉल कर मोनिका के आत्महत्या करने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन

धारा बढ़ाकर साक्ष्यों के साथ चार्जशीट दाखिल की
जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें मोनिका बेड पर मृत पड़ी मिली थीं। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट में मिला था। इसमें मानसिक तनाव से गुजरने का जिक्र था। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम के अनुसार मामले में साईम को जेल भेजा जा चुका है। एससीएसटी की धारा बढ़ाकर साक्ष्यों के साथ चार्जशीट दाखिल की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed