Kanpur: 200 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो कारों से ले जाया जा रहा था माल, कॉल रिकॉर्डिंग भी लगी हाथ
Kanpur News: बिधनू थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत दो कारों से 200 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। एडीसीपी साउथ सुधाकर रामटेक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में रोहित और शिवम नाम के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनका यह गांजा उड़ीसा और चित्रकूट सप्लाई करने का प्लान था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर कमिश्नरी पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। दक्षिण जोन के बिधनू थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दो कारों से 200 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो शातिर तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, एडीसीपी साउथ सुधाकर रामटेक और उनकी टीम को मादक पदार्थों की तस्करी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी के आधार पर बिधनू इलाके में घेराबंदी कर दो संदिग्ध कारों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान गाड़ियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
चित्रकूट और आसपास के जिलों में होनी थी सप्लाई
पूछताछ में सामने आया है कि यह अवैध गांजा उड़ीसा से लाकर चित्रकूट और आसपास के जिलों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस की इस कार्रवाई को और पुख्ता बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली गई है। पुलिस के हाथ तस्करों के बीच माल सप्लाई को लेकर हुई बातचीत की महत्वपूर्ण ऑडियो रिकॉर्डिंग भी लगी है।
सिंडिकेट का पर्दाफाश करने में मिलेगी मदद
इससे पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश करने में मदद मिलेगी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित और शिवम के रूप में हुई है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और इस अंतरराज्यीय नेटवर्क के मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर ली जाएगी।