फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Heavy Devotee Rush at Siddhnath Temple on Sawan Monday

Kanpur: बाबा सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, ड्रोन और कैमरों से रखी जा रही है चप्पे-चप्पे पर नजर

Mon, 17 Aug 2026 12:48 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 17 Aug 2026 12:48 PM IST
सार

Kanpur News: सावन माह के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर जाजमऊ स्थित द्वितीय काशी सिद्धनाथ मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय शिव शंभू के जयकारों से गूंजता रहा।

विज्ञापन
Kanpur: Heavy Devotee Rush at Siddhnath Temple on Sawan Monday
द्वितीय काशी सिद्धनाथ मंदिर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के दुर्लभ संयोग पर कानपुर के ऐतिहासिक जाजमऊ स्थित द्वितीय काशी 'सिद्धनाथ मंदिर' में आस्था का विराट सैलाब उमड़ पड़ा। भोर पहर से ही बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी।

विज्ञापन

व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए एक गेट से पुरुषों और दूसरे गेट से महिलाओं के गर्भगृह में प्रवेश की व्यवस्था की गई है। पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'जय शिव शंभू' के गगनभेदी उद्घोष से गूंज रहा है। भक्त दूध, जल, पुष्प, इत्र और बेलपत्र अर्पित कर बाबा का अभिषेक कर रहे हैं। नागपंचमी का पावन पर्व होने के कारण मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने नाग देवता के भी दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

मंदिर परिसर और आसपास उमड़ने वाली अपार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों की मदद से चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी। हालांकि, सुरक्षा कारणों और जलस्तर को ध्यान में रखते हुए गंगा स्नान पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है, जिसके चलते श्रद्धालुओं ने घाट की बजाय सीधे मंदिरों में दर्शन-पूजन को प्राथमिकता दी।

विज्ञापन

शहर के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी गूंजे शिव मंत्र

सिर्फ सिद्धनाथ मंदिर ही नहीं, बल्कि कानपुर के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर गजब का उत्साह देखने को मिला।

  • सूरजेश्वर धाम (कैंट): कैंट स्थित सूरजेश्वर धाम में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

  • प्रमुख घाट व मंदिर: मैस्कर घाट, कोयलेश्वर महादेव और डपकेश्वर महादेव मंदिरों में भी बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचे। कुछ घाटों और मंदिरों के आसपास श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से आस्था की डुबकी लगाने के साथ देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed