Kanpur: कांग्रेस की स्वतंत्रता दिवस जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, अजय राय ने किया संबोधित…कही ये बात
Kanpur News: स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस के जुलूस और जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने भारत माता की जय जैसे नारे लगाए और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा आयोजित परंपरागत जुलूस और जनसभा में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक पवन गुप्ता की अगुआई में तिलक हॉल से जुलूस की शुरुआत हुई।
कई बैंड, ट्रॉलियों और झांकियों के साथ हजारों कार्यकर्ता जुलूस में शामिल हुए। नयागंज पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी जुलूस में शामिल हो गए। वे कुछ दूर पैदल चले और फिर रथ पर बैठकर फूलबाग स्थित जनसभा स्थल तक पहुंचे। जुलूस के दौरान भारत माता की जय और वोट चोर गद्दी छोड़ जैसे नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों को नमन किया।
फूलबाग में हुआ जोरदार स्वागत
फूलबाग में मौजूद हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जनसभा की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने की और संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष तथा एआईसीसी सदस्य हरप्रकाश अग्निहोत्री ने किया।