{"_id":"69d0cb4136eed895f80146f1","slug":"kanpur-huge-crowd-gathers-at-ghatampur-samadhan-diwas-adm-supply-and-sdm-hear-grievances-and-issue-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: घाटमपुर समाधान दिवस में उमड़ी भीड़; एडीएम आपूर्ति और एसडीएम ने सुनीं समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: घाटमपुर समाधान दिवस में उमड़ी भीड़; एडीएम आपूर्ति और एसडीएम ने सुनीं समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: घाटमपुर तहसील सभागार में एडीएम आपूर्ति और एसडीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। अधिकारियों को जनशिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए।
घाटमपुर समाधान दिवस
- फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले और तहसील स्तर के आला अधिकारियों ने जनता की शिकायतों को सुना। इस दौरान एडीएम आपूर्ति राजेश कुमार और एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम आपूर्ति ने सख्त लहजे में कहा कि शिकायतों के निस्तारण में खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और पीड़ित को न्याय दिलाएं। वहीं, एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने अधिकारियों को हिदायत दी गई कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर न होकर धरातल पर दिखना चाहिए।