सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Inflation Adds a Costly Twist to Flavors Samosas Jump from 12 to 15 50 Crore Daily Trade in Jeopardy

जायके पर महंगाई का तड़का: 12 का समोसा अब 15 में, 50 करोड़ का दैनिक कारोबार संकट में, व्यापारियों ने कही ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 22 Mar 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की किल्लत और पैकेजिंग लागत बढ़ने से मिठाइयों और नाश्ते के दाम 25% तक बढ़ गए हैं। शहर का 50 करोड़ रुपये का दैनिक खानपान व्यापार अब महंगे कोयले और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फीस की मार झेल रहा है।

Kanpur Inflation Adds a Costly Twist to Flavors Samosas Jump from 12 to 15 50 Crore Daily Trade in Jeopardy
कोयले की भट्टी पर खाना बनान मजबूरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सरकार की ओर से कॉमर्शियल सिलिंडरों पर रोक और पैकेजिंग उत्पादों के दाम बढ़ने से सुबह का नाश्ता महंगा हो गया है। 480 रुपये किलो वाली जलेबी अब 500 रुपये किलो हो गई है। 12 वाला समोसा 15 रुपये का हो गया है। 60 रुपये वाली दो कचौड़ी 70 रुपये में कर दी गई है। 20 रुपये प्रति पीस वाली इमरती 25 रुपये में हो गई है। फास्ट फूड, पानी के बताशा भी महंगे हो गए हैंं। मिठाई कारोबारियों ने भी मिठाई के दाम 20 रुपये किलो बढ़ा दिए हैं। शहर में खानपान का 50 करोड़ का प्रतिदिन का कारोबार है।

Trending Videos

शहर भर में 5000 हजार से ज्यादा मिठाई, रेस्टोरेंट और होटल संचालक हैं। छोला-भटूरा, पूड़ी-सब्जी, जलेबी, खस्ता, समोसा का असंगठित क्षेत्र का भी प्रतिदिन का करोड़ों का व्यापार होता है। पांच करोड़ के करीब ऑनलाइन फूड का कारोबार होता है। ऑनलाइन प्लेटफार्म कंपनियों ने प्लेटफार्म फार्म फीस में 19 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। इससे उत्पादों की कीमत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि अधिकतर प्रतिष्ठानों में आधुनिक किचन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ते जा रहे हैं कोयला के दाम
सिलिंडर के विकल्प के रूप में कोयला भट्ठी का इस्तेमाल कर रहे हैं। डीजल भट्ठी का उपयोग न के बराबर है। इसके इस्तेमाल से उत्पादों में डीजल की महक आने की संभावना होती है। कोयला के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पहले 12 रुपये में एक समोसा मिल रहा था] जो अब 15 रुपये में हो गया है। कुछ कारोबारियों ने पांच रुपये प्रति पीस तक समोसा के दाम बढ़ाए हैं। कारोबारियों का कहना है कि लागत के मुकाबले अभी दाम बेहद कम बढ़ाए गए हैं] ताकि ग्राहकों पर ज्यादा बोझ न बढ़े।

Kanpur Inflation Adds a Costly Twist to Flavors Samosas Jump from 12 to 15 50 Crore Daily Trade in Jeopardy
अभिमन्यु गुप्ता, दिनेश बरासिया और मयंक गुप्ता - फोटो : amar ujala

कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए। कारोबारियों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। उन्हें अपना कारोबार बचाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। खानपान उद्योग संकट में है। मजबूरी में दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। 
-श्यामलाल मूलचंदानी, कार्यवाहक अध्यक्ष, कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन


 

समोसा, इमरती, कचौड़ी के दाम बढ़ा दिए गए हैं। मिठाइयों के दाम में प्रति किलो 20 रुपये बढ़ाने पड़े हैं जो लागत मूल्य के अनुसार बेहद कम है। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर कंपनियां कारोबारियों को नहीं दे रही हैं। डीजल भट्ठी का कारोबारी इस्तेमाल नहीं करना चाहता। 
-मयंक गुप्ता, मिठाई कारोबारी, हालसी रोड


 

गैस की किल्लत से कोयले की मांग और कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। लकड़ी वाला कोयला के दाम 60-70 रुपये किलो हो गए हैं। यह पहले 45 से 50 रुपये किलो था। पत्थर वाला कोयला के दाम 15 रुपये से बढ़कर 19-20 रुपये किलो हो गए हैं।  -अभिमन्यु गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल और कोयला कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed