सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur  IPL Betting Racket Busted 3.92 Crore in Cash and Currency Counting Machines Recovered Five  Arrested

Kanpur: आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 3.92 करोड़ कैश और नोट गिनने वाली मशीनें बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 22 Apr 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: फजलगंज पुलिस ने आईपीएल में एप के जरिए सट्टा लगवाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 3.92 करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं। गिरोह का मास्टरमाइंड 'प्रोफेसर' अभी फरार है। पकड़े गए आरोपियों में तीन गुजरात के रहने वाले हैं।

Kanpur  IPL Betting Racket Busted 3.92 Crore in Cash and Currency Counting Machines Recovered Five  Arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में फजलगंज पुलिस ने आईपीएल मैचों के दौरान अवैध सट्टेबाजी करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 3.92 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकदी, नोट गिनने वाली मशीनें और सट्टेबाजी से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।

Trending Videos

यह गिरोह अत्याधुनिक एप और वेबसाइट के माध्यम से करोड़ों का दांव लगवा रहा था। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से  तीन गुजरात के रहने वाले हैं। वहीं, एक फजलगंज और एक नजीराबाद क्षेत्र का निवासी है। इस पूरे काले कारोबार का मुख्य सरगना, जिसे प्रोफेसर के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur  IPL Betting Racket Busted 3.92 Crore in Cash and Currency Counting Machines Recovered Five  Arrested
सट्टेबाजों से बरामद सामान - फोटो : amar ujala




ये सामान हुआ बरामद
फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी केवल फोन पर नहीं, बल्कि विशेष रूप से डिजाइन किए गए एप और वेबसाइटों के जरिए सट्टा लगवाते थे। पुलिस को सट्टेबाजी के हिसाब-किताब वाले रजिस्टर, कई मोबाइल फोन और नोट गिनने की मशीनें मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed