{"_id":"69f70ccea385ae2bc508fc58","slug":"kanpur-janata-hi-janardan-camp-held-in-goswami-nagar-mayor-and-officials-listen-to-grievances-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गोस्वामी नगर में लगा जनता ही जनार्दन शिविर, महापौर और अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, दिए जरूरी निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गोस्वामी नगर में लगा जनता ही जनार्दन शिविर, महापौर और अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, दिए जरूरी निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 03 May 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: अमर उजाला के अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट नगर के शनि देव मंदिर पार्क में समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगा। महापौर प्रमिला पांडेय और नगर निगम के अधिकारियों ने जनता की शिकायतों को सुनकर कुछ का तुरंत निस्तारण किया।
जनता ही जनार्दन में महापौर प्रमिला पांडेय और अन्य अधिकारी
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में अमर उजाला के जनता ही जनार्दन अभियान के तहत रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर वार्ड के अंतर्गत गोस्वामी नगर बस्ती स्थित शनि देव मंदिर पार्क में विशेष शिविर लगा। शिविर में महापौर प्रमिला पांडेय, नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र वासियों की समस्याएं सुनी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ समस्याओं का तत्काल निस्तारण हुआ, जबकि अन्य समस्याओं के लिए आश्वासन दिया। क्षेत्र में सबसे प्रमुख समस्या पानी की लत की है। यहां पार्क के बगल में 2005 में जल निगम ने जोनल पंपिंग स्टेशन बनवाया था, जो अभी तक चालू नहीं हुआ। क्षेत्र वासियों ने इसे जल्द से चालू करने की मांग की है।
