सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur List of Nominated Corporators Released Responsibility Assigned After a Four Year Wait

Kanpur: मनोनीत पार्षदों की सूची जारी; चार साल के इंतजार के बाद मिली जिम्मेदारी, केवल दो वर्ष का होगा कार्यकाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 17 Mar 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम के लिए 10 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद मनोनीत किया गया है। देरी से जारी सूची के कारण इनका कार्यकाल अब केवल दो वर्ष का ही बचा है।

Kanpur List of Nominated Corporators Released Responsibility Assigned After a Four Year Wait
कानपुर नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर नगर निगम के 10 मनोनीत पार्षदों की सूची सोमवार को जारी कर दी गई। वैसे तो इन पार्षदों को कार्यकाल छह वर्ष का होता है लेकिन सरकार की ओर से चार साल बाद सूची जारी होने की वजह से अब मात्र दो साल का ही कार्यकाल इन मनोनीत पार्षदों का रहेगा। भाजपा सरकार और संगठन ने सूची जारी करने में इतना समय क्यों लिया इसका जवाब किसी के पास नहीं है। महानगर से 10 भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्षद बनाया गया है, जिसमें दो महिलाएं भी हैं।

Trending Videos

उत्तर जिला इकाई से सात और दक्षिण जिला इकाई से तीन ताल्लुक रखते हैं। मनोनीत पार्षदों में सवर्ण, पिछड़ा, अनुसूचित सभी को जगह दी गई है। इसमें विजय सेंगर भाजपा जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग पूर्व पदाधिकारी भी हैं। बताया जा रहा है कि इसमें विधायकों और पार्टी के उच्च पदाधिकारियों की ओर से भी नाम दिए गए थे। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने सभी को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से मनोनीत पार्षद
सरदार नीतू सिंह, राजेश श्रीवास्तव, दिनेश बाबा सविता, विजय सेंगर, रमेश वाल्मीकि, विजय पटेल विनय, आदित्य शुक्ला, कमला साहू, निधि बाजपेई, सुभाष गौड़।
नोट: मनोनीत पार्षदों को एक वार्ड नहीं होता है। यह नगर निगम क्षेत्र के किसी भी वार्ड में विकास कार्य के लिए अपनी बात निगम के सदन पटल पर रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed