सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Massive Blaze at Chakarpur Mandi 44 Shops on Platform No 6 Gutted Cylinders Explode Amidst Blasts

Kanpur Fire: चकरपुर मंडी में भीषण अग्निकांड, छह नंबर चबूतरे की 44 दुकानें जलकर खाक, धमाकों के साथ फटे सिलिंडर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 14 May 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: चकरपुर मंडी के चबूतरा नंबर छह में गुरुवार सुबह आग लगने से 44 दुकानें जल गईं। दमकल की छह गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Kanpur Massive Blaze at Chakarpur Mandi 44 Shops on Platform No 6 Gutted Cylinders Explode Amidst Blasts
चकरपुर मंडी में भीषण अग्निकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में चकरपुर मंडी में गुरुवार सुबह अचानक छह नंबर चबूतरे में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर दमकल की एक के बाद एक छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Trending Videos

हालांकि, तब तक करीब 44 दुकानें जलकर खाक हो गईं।  मंडी के छह नंबर चबूतरे में फल और हरी सब्जियों की 45 दुकानें हैं। इनमें काम करने वाले पल्लेदार वहीं रहकर खाना बनाते खाते हैं। बुधवार सुबह चबूतरे की एक-दो नंबर दुकान से अचानक आग भड़की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Massive Blaze at Chakarpur Mandi 44 Shops on Platform No 6 Gutted Cylinders Explode Amidst Blasts
चकरपुर मंडी में भीषण अग्निकांड - फोटो : amar ujala




आग लगने के कारणों की चल रही है जांच
दुकानों में सब्जियों और फलों की प्लास्टिक क्रेटें और बोरे रखे होने से तेजी से फैल गई।  इस दौरान मजदूरों के छोटे गैस सिलेंडर भी फटे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि की सूचना नहीं है। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed