{"_id":"6a69ef58ba63f922230a1925","slug":"kanpur-motorcyclist-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-on-the-highway-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत
Wed, 29 Jul 2026 05:48 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 29 Jul 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हुए हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महोली निवासी वीरपाल सिंह गौतम (58) बुधवार को दोपहर करीब एक बजे अपनी बाइक से महोली से पुरवामीर बाजार की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे ही वह मधु ढाबा के पास हाईवे पर पहुंचे, तभी कानपुर की ओर से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वीरपाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस द्वारा घायल को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी सरसौल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि घर में वीरपाल सिंह के अलावा पत्नी सुनीता देवी है जिनके बच्चे नहीं है। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।