{"_id":"6a69e9fabd7fdcf4ba012398","slug":"teenager-hangs-himself-after-grandmother-stops-him-from-roasting-papad-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी सी बात पर तोड़ी जिंदगी की डोर: दादी ने पापड़ भूजने से रोका, किशोर छात्र ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी सी बात पर तोड़ी जिंदगी की डोर: दादी ने पापड़ भूजने से रोका, किशोर छात्र ने फंदा लगा दी जान
Wed, 29 Jul 2026 05:25 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 29 Jul 2026 05:25 PM IST
सार
Kanpur News: मामूली बात पर किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अनमोल शर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पारा गांव में अनमोल शर्मा (16) ने सिर्फ इस बात पर फंदा लगाकर जान दी कि उसकी दादी कुषमा ने उसे पापड़ भूजने से रोक दिया। घटना के वक्त पिता प्रेमशंकर शहर काम से गए थे। पिता प्रेमशंकर ने बताया कि अनमोल 11वीं का छात्र था। मां खुशबू 4 साल पहले तीन बच्चों को छोड़कर किसी और व्यक्ति के साथ सहमति सम्बंध में रह रही है।
जानकारी के मुताबिक दोपहर को अनमोल पापड़ भूज रहा था और उसकी दादी कुषमा ने सिर्फ इतना कहा कि अभी पापड़ न भूनो हम शाम को भून देंगे। इसी बात ने नाराज अनमोल ने दादी के सिर पर थाली फेंक कर मार दी और खुद को कमरे में बंद कर दिया। सबने सोचा कि वह सो गया है लेकिन जब छोटी बहन अभिलाषा ने खिड़की से देखा तो अनमोल छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। आनन-फानन में ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर दरवाजा खोला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।फिलहाल खबर लिखे जाने तक बिठूर पुलिस फॉरेसिंक टीम का इंतजार कर रही है।