फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad: Farmer distressed over a land dispute climbed a Peepal tree at the Tehsil office

Farrukhabad: जमीन के विवाद से परेशान किसान तहसील में पीपल पर चढ़ा, अफसरों के आश्वासन पर उतरा

Wed, 29 Jul 2026 05:15 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 29 Jul 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Farmer distressed over a land dispute climbed a Peepal tree at the Tehsil office
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जमीन विवाद से परेशान एक किसान बुधवार सुबह तहसील परिसर में पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। आत्महत्या की आशंका से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों ने किसान को समझाकर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया।

विज्ञापन


कम्पिल थाना क्षेत्र के सिवारा खास निवासी इंद्रपाल ने आरोप लगाया कि उसकी दादी की 7.5 बीघा जमीन करीब 40 वर्ष पहले जालसाजी से दूसरे के नाम दर्ज करा ली गई। पिता और बड़े भाई की मौत के बाद वह अकेले मुकदमा लड़ रहा है। उसका आरोप है कि अब बची हुई पैतृक जमीन पर भी कब्जे की धमकी दी जा रही है। एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बताया कि किसान ने पहले कोई शिकायत नहीं दी थी। बुधवार को अचानक पेड़ पर चढ़ गया। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed