{"_id":"6a5c62982891399bd40b220c","slug":"kanpur-mysterious-death-of-a-young-woman-police-arrived-at-cremation-ground-family-performed-the-last-rites-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: खेतों से लौटी युवती की रहस्यमयी मौत, श्मशान घाट पहुंची पुलिस, परिजन कर चुके थे अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: खेतों से लौटी युवती की रहस्यमयी मौत, श्मशान घाट पहुंची पुलिस, परिजन कर चुके थे अंतिम संस्कार
Sun, 19 Jul 2026 11:07 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:07 AM IST
सार
Kanpur News: महाराजपुर के डोमनपुर मजरा गौशाला में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि बीमारी के कारण जान गई, जबकि चर्चा है कि उसने जहरीला पदार्थ खाया था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुर मजरा गौशाला में रविवार सुबह 18 वर्षीय युवती मानसी के जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गौशाला घाट ले जा चुके हैं।
विज्ञापन
जब तक पुलिस घाट पहुंची, अंतिम संस्कार हो चुका था। परिजनों ने बताया कि मानसी पुत्री सभाजीत शनिवार को खेतों से धान लगाकर लौटी थी। घर आते ही उसने कोल्ड्रिन पी लिया जिससे उसे लूज मोशन शुरू हो गए। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
जांच कर आगे की कार्रवाई की होगी
मानसी तीन भाइयों में सबसे छोटी और इकलौती बहन थी। दो भाई विक्की और धीरज बाहर रहने के कारण नहीं आ सके वहीं माता प्रेमा और पिता सभाजीत का रो-रोकर बुरा हाल है। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवती की मौत बीमारी के कारण हुई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।