‘हवस का दरिंदा’: नौसेना कर्मी ने छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुला राज, मेडिकल ने बयां की बर्बरता
Kanpur Crime News: साढ़ थाना क्षेत्र में नौसेना के जवान ने घर में अकेली 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। मुंबई में स्वास्थ्य जांच के दौरान छात्रा के गर्भवती होने पर इस घिनौनी घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर के भीतरगांव में साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में छुट्टी पर आए नौसेना के जवान ने घर में अकेली 10 वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज के भय से किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी। मुंबई में प्राइवेट नौकरी कर रहे पिता के पास गर्मी की छुट्टी में पहुंची छात्रा को उल्टियां शुरू हुईं।
तब जांच में डेढ़ माह के गर्भवती होने का खुलासा हुआ। मुंबई के ठाणे जिले के नवघर थाने में शून्य पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले को घाटमपुर के साढ़ थाने में स्थानांतरित किया गया है। छात्रा मां और भाई के साथ गांव में रहती है, जबकि पिता मुंबई के ठाणे जिले में कपड़े की दुकान में नौकरी करते हैं।
नौसेना के जवान ने दुष्कर्म किया
पिता की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार छात्रा 31 मार्च को घर में अकेले थी, तभी छुट्टी पर आए पड़ोस में रहने वाले नौसेना के जवान सुमित पांडेय (24) ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज के भय से छात्रा ने घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया।
डेढ़ माह की गर्भवती निकली
23 अप्रैल को वह मां और भाई के साथ गर्मी की छुट्टियां बिताने पिता के पास मुंबई पहुंची। वहां चार मई को अचानक उल्टियां होने पर परिजन अस्पताल ले गए। चिकित्सकीय परीक्षण में वह डेढ़ माह की गर्भवती निकली। तब छात्रा ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पिता ने मुंबई के ठाणे जिला अंतर्गत नवघर पुलिस स्टेशन में आरोपी सुमित पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा
नवघर पुलिस ने शून्य में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए साढ़ थाने स्थानांतरित कर दिया। उधर, साढ़ प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी नौसेना में कार्यरत है, उसके विभाग को भी पत्र लिखा गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।