सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Outcry over power crisis in the South MLA Surendra Maithani visits KESCO submits memorandum to MD

Kanpur: दक्षिण में बिजली संकट पर हाहाकार, केस्को पहुंचे MLA सुरेंद्र मैथानी, एमडी को सौंपा ज्ञापन, कही ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 21 May 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर दक्षिण में भीषण बिजली कटौती से परेशान जनता की समस्या को लेकर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सिविल लाइंस स्थित केस्को मुख्यालय में एमडी से मुलाकात कर कड़ा विरोध दर्ज कराया और ज्ञापन सौंपा।

Kanpur Outcry over power crisis in the South MLA Surendra Maithani visits KESCO submits memorandum to MD
केस्को एमडी से मुलाकात करते विधायक सुरेंद्र मैथानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में पारा 45 डिग्री के पार जाने के साथ ही बिजली की अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। शहर के दक्षिणी क्षेत्र में घंटों तक बत्ती गुल रहने से नाराज विधायक सुरेंद्र मैथानी गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित केस्को मुख्यालय पहुंच गए।

Trending Videos

वहां उन्होंने केस्को के प्रबंध निदेशक से सीधे मुलाकात की और दक्षिणी इलाके की जनता का दर्द बयां करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। विधायक ने केस्को एमडी के सामने दक्षिणी कानपुर की बदहाल विद्युत व्यवस्था की समस्याएं गिनाईं। साथ ही, ज्ञापन भी सौंपा। केस्को एमडी ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन





तीन दिन से बिजली संकट झेल रहे हैं लोग
बता दें कि दक्षिण क्षेत्र में लोग बीते तीन दिन से बिजली संकट झेल रहे है। बुधवार को बर्रा विद्युत कॉलोनी सब स्टेशन, शास्त्री चौक पर बिजली कटौती से परेशान लोगों ने रात करीब 12 बजे पथराव कर दिया। करीब 48 घंटे से बिजली कटौती का दंश झेल रहे लोगों का आक्रोश देखकर सब स्टेशन पर मौजूद कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed