फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Power supply suspended three hours eight areas today shutdown due to maintenance work

Kanpur Kesco Shutdown: आठ इलाकों में आज तीन घंटे बिजली रहेगी गुल, मरम्मत के चलते होगा शटडाउन

Tue, 14 Jul 2026 11:13 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 14 Jul 2026 11:13 AM IST
सार

Kanpur News: शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अधिक विश्वसनीय और सुचारु बनाने के लिए केस्को मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में रखरखाव और तकनीकी कार्य कराएगा। आईएमएमयू, डिस्मेंटलिंग पोल तथा अन्य मरम्मत कार्यों के कारण अलग-अलग उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

विज्ञापन
Kanpur Power supply suspended three hours eight areas today shutdown due to maintenance work
केस्को कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अधिक मजबूत, सुचारु और विश्वसनीय बनाने के लिए कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा रखरखाव और तकनीकी सुधार कार्य कराने जा रही है। इस दौरान आईएमएमयू, जर्जर पोल हटाने और अन्य आवश्यक मरम्मत कार्यों के चलते शहर के कई प्रमुख उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। केस्को ने शटडाउन को लेकर विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है।

विज्ञापन

केस्को के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सूरज नर्सिंग होम, एल ब्लॉक, कचहरी और सिविल लाइंस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी तरह सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विष्णुपुरी, आजाद नगर और मनी घाट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विश्व बैंक कॉलोनी के ए, आई, जे और के ब्लॉक में भी शटडाउन रहेगा। केस्को अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि शटडाउन की अवधि को ध्यान में रखते हुए पानी भरने, इनवर्टर चार्ज करने और अन्य आवश्यक बिजली संबंधी कार्य पहले ही पूरे कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed