फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur road constructed using funds allocated for drinking water probe launched in water cooler purchase scam

UP: ‘पानी का पैसा सड़क पर बहाया’, पेयजल मद के 13.91 लाख से बनवाई सड़क, वॉटर कूलर खरीद घोटाले की भी जांच शुरू

Fri, 07 Aug 2026 12:31 PM IST
Himanshu Awasthi रजत यादव, अमर उजाला, कानपुर
रजत यादव, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 07 Aug 2026 12:31 PM IST
सार

Kanpur News: बिल्हौर ब्लॉक में राज्य वित्त आयोग की धनराशि के उपयोग में बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। आरोप है कि सड़क निर्माण जैसे कार्यों के लिए पेयजल मद की आईडी से 13.91 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया, जबकि वाटर कूलर खरीद में भी महंगे दामों के बिल लगाने की शिकायत पर सीडीओ ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur road constructed using funds allocated for drinking water probe launched in water cooler purchase scam
कानपुर में वित्तीय गड़बड़ी का बड़ा खुलासा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिल्हौर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत के राज्य वित्त आयोग की धनराशि के उपयोग में वित्तीय अनियमितता की गई। आरोप है कि ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर पेयजल मद की आईडी से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के नाम पर 13,91,963 रुपये का भुगतान कर दिया गया। यह भुगतान अप्रैल और जून 2026 में चार अलग-अलग बिलों से हुआ जबकि संबंधित कार्यों की कार्ययोजना वर्ष 2024-25 में तैयार की गई थी। ऐसे में दो वर्ष बाद भुगतान होने और वह भी पेयजल मद से करने पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन

हर साल क्षेत्र पंचायत को 15वें वित्त और राज्य वित्त आयोग के तहत विकास कार्यों के लिए धनराशि मिलती है। ग्राम पंचायतों में काम कराने के लिए पहले कार्ययोजना ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर फीड करनी होती है। इसमें पेयजल, जल निकासी, नाला-नाली और स्वच्छता से जुड़े कार्यों का भुगतान टाइड फंड से जबकि सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों का भुगतान अनटाइड मद से किया जाता है।  इसमें विकास कार्य और पेयजल की अलग-अलग आईडी बनानी होती हैं।

विज्ञापन

चारों भुगतानों में धनराशि अमित इंटरप्राइजेज फर्म के नाम दर्शाई
रिकॉर्ड के अनुसार एक बिल में अप्रैल में शिवादत्तपुर में नीरज के घर से राजेंद्र के घर और वहां से शिवा के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए 3,88,031 रुपये का भुगतान किया गया है। दूसरे बिल में पूरा गांव में निर्मल सिंह के घर से सोनू वाल्मीकि के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 5,67,782 रुपये का भुगतान किया गया। इसके बाद जून में पप्पू कश्यप कॉन्ट्रैक्टर एंड सप्लायर के नाम 1,10,450 रुपये और सेवा मंदिर स्कूल से मुख्य सड़क तक इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए 3,25,700 रुपये का भुगतान हुआ है। चारों भुगतानों में धनराशि अमित इंटरप्राइजेज फर्म के नाम दर्शाई गई है।

अगर गलत मद से भुगतान किया गया है तो उसकी जांच कराई जाएगी। पेयजल की आईडी से केवल उसी से संबंधित कार्यों का भुगतान किया जा सकता है।  -आत्म प्रकाश रस्तोगी, जिला विकास अधिकारी

विज्ञापन

महंगे दामों में खरीदे वाटर कूलर, जांच शुरू
बिल्हौर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत निधि से लगाए गए चार वाटर कूलरों की खरीद में भी अनियमितता की शिकायत हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि अलियापुर चौराहा, सेवा मंदिर उत्तरीपुरा, शिवदत्तपुर के चंदाली स्थित राजीव ब्रिक फील्ड और सुभानपुर मुरादनगर के हनुमान मंदिर के पास लगाए गए वाटर कूलरों के लिए बाजार मूल्य से अधिक राशि के बिल लगाए गए। शिकायत के अनुसार तीन वाटर कूलरों की खरीद 3.41 लाख रुपये और एक की 3.34 लाख रुपये में दर्शाई गई है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने जांच के लिए ट्रेनी आईएएस संदीप कुमार, एडीपीआरओ प्रदीप सिंह और आरईएस के सहायक अभियंता पालीवाल की तीन सदस्यीय समिति गठित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed