फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur roof of dilapidated house collapses two laborers critically injured after trapped under debris

Kanpur: ‘बारिश का कहर और ढहती छतें’, नजीराबाद में ढही जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर दो मजदूर गंभीर घायल

Thu, 20 Aug 2026 09:04 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 20 Aug 2026 09:04 AM IST
सार

Kanpur News: नजीराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लगातार हो रही बारिश के कारण एक जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त नीचे सो रहे दो मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकालकर इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Kanpur roof of dilapidated house collapses two laborers critically injured after trapped under debris
कानपुर जर्जर छत हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नजीराबाद थाना क्षेत्र के सरोजिनी नगर स्थित सरिया मंडी में बुधवार देर रात लगातार बारिश के कारण एक जर्जर छत भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त नीचे सो रहे दो मजदूर मलबे में दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घायलों की पहचान संजय (30) और भोला (40) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकलवाया और उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर खड़े हो रहे हैं सवाल
शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच जर्जर मकानों और छतों के गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे ऐसे भवनों में रहने और काम करने वालों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। नजीराबाद इंस्पेक्टर पवन सिंह ने बताया कि हादसे के बाद मजदूरों के परिजन को सूचना दे दी गई है। फिलहाल डॉक्टर ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed