{"_id":"6a1c61ecaa7d6d0f1b0380b0","slug":"kanpur-shankaracharya-states-government-working-for-mother-cow-only-on-paper-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शंकराचार्य बोले- गोमाता के लिए केवल कागजों पर काम कर रही सरकार, भाजपा से पूरा संत समाज नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शंकराचार्य बोले- गोमाता के लिए केवल कागजों पर काम कर रही सरकार, भाजपा से पूरा संत समाज नाराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 31 May 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज कृष्णा नगर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा से पूरा संत समाज नाराज है।
जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज रविवार को कृष्णानगर पहुंचे। वह 81 दिनों की गो रक्षा यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने सरकार पर गो माता के लिए केवल कागजों पर ही काम करने का आरोप लगाया। शंकराचार्य ने कहा कि मंत्री धर्मपाल के वक्तव्य सुंदर हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर गायों की स्थिति खराब है। उन्होंने बताया कि गो आश्रम स्थल में ताला लगा मिला, क्योंकि अंदर की स्तिथि दिखाने लायक नहीं थी।
उन्होंने वर्तमान सरकार पर गाय को माता न कह पाने का आरोप लगाया। शंकराचार्य ने कहा कि यदि किसी सच्चे और ताकतवर को सत्ता मिलेगी, तो पहले दिन गाय की रक्षा होगी। उन्होंने गो माता के लिए आवाज उठाना देश के लिए पाप कैसे हो गया, यह सवाल उठाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी सरकार या पार्टी का विरोध नहीं करते, बल्कि गो माता की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं। शंकराचार्य गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत कानपुर आए थे। उन्होंने इस मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शंकराचार्य ने कहा कि भाजपा से पूरा संत समाज नाराज है। कुछ संतों को आश्वासन देकर बरगलाया गया है। उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में सरकार से यह शर्त रखने की अपील की। शंकराचार्य ने कहा कि यदि सरकार उनका वोट चाहती है, तो उसे पहले गाय को राष्ट्र माता घोषित करना होगा। गाय पवित्रता की पराकाष्ठा और हमारी माता है।
Trending Videos
यात्रा के दौरान महाराज चंद्रिका देवी मंदिर में विश्राम लेंगे। वहां वे विशाल सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद महाराज देवनगर स्थित धर्मशाला में प्रवास करेंगे। यात्रा का दूसरा चरण एक जून को आनंदेश्वर मंदिर से शुरू होगा। यह बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के खेरेश्वर मंदिर होते हुए दो जून को कानपुर मंडल के अन्य जिलों की ओर प्रस्थान करेगी। इस दौरान सचिन दीक्षित, शेषनारायण त्रिवेदी, अंश पांडे, मदन भाटिया, विमल शास्त्री, मदनलाल भाटिया, कुलदीप शास्त्री, नागेंद्र तिवारी, दीपक भाटिया, शरद प्रकाश आदि मौजूद रहे।