UP: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, नायब तहसीलदार को खींचा, पुलिस से भी अभद्रता, दो नामजद समेत एक दर्जन पर केस
Kanpur News: नरवल थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव में शनिवार शाम ग्राम समाज की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुँची राजस्व और पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए अभद्रता की। आरोप है कि भीड़ ने नायब तहसीलदार का हाथ पकड़कर घसीटा और पथराव का प्रयास किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में नरवल थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव में शनिवार शाम ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व और पुलिस टीम के साथ हुई अभद्रता के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। लेखपाल सत्येंद्र सिंह की तहरीर पर दो नामजद और करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, शनिवार को नायब तहसीलदार अजय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम दीपापुर में ग्राम समाज की भूमि पर हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने पहुंची थी। इसी दौरान गांव की एक दर्जन से अधिक महिलाओं और दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया।
कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ
आरोप है कि भीड़ ने नायब तहसीलदार का हाथ पकड़कर उन्हें घसीटा। साथ ही, मौके पर मौजूद नरवल पुलिस से भी अभद्रता की गई। कुछ महिलाओं ने हाथों में ईंटें लेकर टीम पर पथराव करने का प्रयास भी किया। स्थिति बिगड़ती देख भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
इसके बाद लेखपाल सत्येंद्र सिंह ने तहरीर देकर छविनाथ और संदीप समेत करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। नरवल थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभद्रता में शामिल अन्य लोगों की पहचान मौके के वीडियो और फोटो के आधार पर की जा रही है। चिन्हित किए जाने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।