फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 100 की रफ्तार...न एयरबैग न सीट बेल्ट; औरैया बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डंपर में घुसी बेकाबू कार, चार की मौत

Sun, 09 Aug 2026 10:56 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 09 Aug 2026 10:56 AM IST
सार

Auraiya News: अछल्दा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की पुलिस जांच में सामने आया है कि कार में एयरबैग नहीं थे और उसमें सवार किसी भी व्यक्ति ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय डंपर अपनी सही लेन में चल रहा था। कार बाईं ओर से डंपर में जा घुसी।

विज्ञापन
Auraiya Bundelkhand Expressway Crash Car Had No Airbags None of the Passengers Wore Seat Belts
औरैया बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रफ्तार और लापरवाही का एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से दौड़ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसी।

Auraiya Bundelkhand Expressway Crash Car Had No Airbags None of the Passengers Wore Seat Belts
औरैया बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

भीषण टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में सुरक्षा नियमों की भारी अनदेखी सामने आई है; कार में न तो एयरबैग थे और न ही कार सवार लोगों ने सीट बेल्ट बांध रखी थी, जिसके चलते यह हादसा जानलेवा साबित हुआ।

Auraiya Bundelkhand Expressway Crash Car Had No Airbags None of the Passengers Wore Seat Belts
औरैया बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

तेज रफ्तार और सुरक्षा उपायों की कमी बनी मौत का कारण

बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की गहन जांच की। जांच में स्पष्ट हुआ कि 2017 मॉडल की कार में एयरबैग की सुविधा नहीं थी। इसके अलावा कार में बैठे लोगों ने सीट बेल्ट लगाने की जहमत नहीं उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Auraiya Bundelkhand Expressway Crash Car Had No Airbags None of the Passengers Wore Seat Belts
औरैया बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

एक्सप्रेसवे पर 100 की स्पीड से दौड़ रही कार अचानक अनियंत्रित हुई और सही लेन में चल रहे डंपर में बाएं तरफ से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार चारों लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

विज्ञापन
Auraiya Bundelkhand Expressway Crash Car Had No Airbags None of the Passengers Wore Seat Belts
औरैया बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

जांच में जुटी पुलिस, आई-रेड ऐप से वैज्ञानिक विश्लेषण

हादसे में मोहम्मद जमाल, शकीला बानो, रिहाना बानो और मोहम्मद फिरोज की दर्दनाक मौत हुई है। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि पुलिस पीड़ित परिजनों के लगातार संपर्क में है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए आई-रेड ऐप के जरिए घटना का पूरा तकनीकी ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसमें कार के पहियों के घिसटने के निशान, ब्रेक, स्टीयरिंग और लाइटों का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है ताकि पूरी जांच को वैज्ञानिक आधार दिया जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed