{"_id":"69d28bd67893a5842f03b600","slug":"kanpur-terror-grips-gayatri-nagar-for-15-days-stone-pelting-begins-at-dusk-youth-falls-ill-2026-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गायत्री नगर में 15 दिनों से दहशत, शाम ढलते ही होने लगती है पत्थरबाजी, 'विचित्र' आकृति देख युवक बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गायत्री नगर में 15 दिनों से दहशत, शाम ढलते ही होने लगती है पत्थरबाजी, 'विचित्र' आकृति देख युवक बीमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: गायत्री नगर में पिछले 15 दिनों से शाम सात बजे के बाद रहस्यमयी तरीके से पत्थरबाजी हो रही है, जिससे क्षेत्र में भारी दहशत है। एक युवक द्वारा विचित्र आकृति देखने के दावे और उसके बीमार पड़ने के बाद लोग डरे हुए हैं।
पत्थर दिखाता क्षेत्रीय व्यक्ति
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
शुक्लागंज में कोतवाली गंगाघाट के मोहल्ला गायत्री नगर में 15 दिनों से कई घरों में शाम होते ही पत्थरबाजी शुरू हो जाती है। पत्थर कौन चला रहा है और कहा से आ रहे है इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुईं है। लोग तरह-तरह की चर्चाए कर रहे है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न किए जाने की बात कही गईं है।
Trending Videos
मोहल्ले के रहने वाले संदीप कुमार, उदय सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, योगेश श्रीवास्तव समेत अन्य ने बताया कि मोहल्ले की एक गली में बीते 15 दिनों से शाम सात बजते ही घरों में पत्थरबाजी होने लगती है। कभी पत्थर ऊंचाई से आता तो कभी सीधे फेंका जा रहा है। हालांकि, अभी तक कोई चुटहिल नहीं हुआ है। लेकिन पत्थरबाजी कौन कर रहा है और क्यों कर रहा है यह लोगों के लिए सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक बोले- मामले की कराई जाएगी जांच
स्थानीय लोगों ने बताया कि चार दिन पहले ही पोनीरोड रहने वाला सौरभ नाम का एक युवक अपने दोस्त से मिलने यहां आया था, जिसने बताया कि उसने एक विचित्र शरीर वाले व्यक्ति को पत्थर फेंकते देखा। उसके बाद वह उसकी आखों से ओझल हो गया, जिसके बाद सौरभ बीमार पड़ा है। सर्वेश ने बताया कि इसकी शिकायत तीन दिन पहले ही उन्होंने बिंदानगर पुलिस चौकी जाकर की थी, लेकिन दिक्कत जस की तस है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।