सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Theft Case: Four Arrested, Stolen Money Used for Bike, Mobiles

Kanpur: 15 लाख की चोरी का खुलासा, पैसों से खरीदी बाइक-मोबाइल; मनाली घूमने गए चार आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 24 Mar 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में 15 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी के पैसों से महंगे मोबाइल और एक पुरानी स्पोर्ट्स बाइक खरीदकर मौज-मस्ती की और वारदात के बाद मनाली घूमने भी चले गए। पुलिस ने इनके पास से चोरी के गहने, नकदी के साथ विदेशी मुद्रा भी बरामद की है।

Kanpur Theft Case: Four Arrested, Stolen Money Used for Bike, Mobiles
पुलिस की गिरफ्त में खड़े चोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के बर्रा-8 निवासी सतीश पांडेय, जो पेशे से मार्केटिंग मैनेजर हैं, 12 जनवरी को अपने पिता दिनेश और मां मीरा के साथ लखनऊ गए थे। इस दौरान उनका घर बंद था। करीब 20 दिन बाद जब वह एक फरवरी के बाद वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला और जेवर समेत करीब 15 लाख रुपये का माल गायब था। घटना की सूचना पर गुजैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के अनुसार, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर सोमवार तड़के पतरसा पुल के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में बर्रा गांव निवासी प्रकाश गौतम, ईशू गौतम, रविदासपुरम निवासी अभिषेक गौतम और गुजैनी निवासी अजय राजपूत शामिल हैं। वहीं इस मामले में एक आरोपी रॉबिन अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Trending Videos

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के गहने, नकदी के साथ 81 अमेरिकी डॉलर और 15 दिरहम बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के पैसों से उन्होंने करीब 4.50 लाख रुपये कीमत वाली पुरानी स्पोर्ट्स बाइक को 1.5 लाख रुपये में खरीदा और महंगे मोबाइल फोन लिए। इसके बाद सभी आरोपी मनाली घूमने चले गए थे। डीसीपी के मुताबिक, आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। प्रकाश पर सात, ईशू और अभिषेक पर तीन-तीन और अजय पर एक मुकदमा पहले से दर्ज है। आरोपियों ने पूछताछ में यह भी कबूल किया कि वे महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं और कई बार जेल जा चुके हैं।

इनके खिलाफ बर्रा, गुजैनी और हनुमंत विहार थाना क्षेत्रों में पहले से मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ईशू ने बताया कि उसे गाड़ियों का शौक है। उसने खरीदी गई बाइक को आकर्षक बनाने के लिए करीब 13 हजार रुपये के स्टीकर लगवाए और उसका साइलेंसर भी बदलवाया, जिससे उसका लुक अलग दिखे। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed