सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Truck hits siblings on way to water park; student dies

Kanpur Accident: वाटर पार्क जा रहे भाई-बहन को ट्रक ने मारी टक्कर, छात्र की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 22 Jun 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Truck hits siblings on way to water park; student dies
छात्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराजपुर थाना क्षेत्र में सरसौल सीएचसी के सामने रविवार देर शाम पीछे से आए ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया जहां भाई की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तीनों सरसौल स्थित वाटर पार्क से घर लौट रहे थे।


मूलरूप से कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के ग्राम महिमऊ निवासी वीर प्रकाश बीते कई वर्षों से फतेहपुर के जहानाबाद के लालूगंज कोड़ा में पत्नी संगीता, बेटी नैनसी और बेटे चंदन उर्फ अंश यादव (11) के साथ रह रहे हैं। वह एक दुग्ध फैक्टरी में काम करते हैं। परिजन ने बताया कि चंदन कक्षा सात का छात्र था। रविवार दोपहर चंदन अपनी बड़ी बहन नैनसी और इलाके में रहने वाले छोटू के साथ बाइक से सरसौल स्थित वाटर पार्क गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम मौजमस्ती कर तीनों लौट रहे थे। सरसौल सामुदायिक केंद्र के सामने हादसे में चंदन की मौत हो गई। वहीं, अन्य दोनों गंभीर रूप से घायल का इलाज चल रहा है। महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ट्रक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed