सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur UP Board Examinations begin tomorrow in Shuklaganj 3,546 candidates will appear for the exam

यूपी बोर्ड: शुक्लागंज में कल से परीक्षा; 3546 परीक्षार्थी देंगे इम्तिहान, CCTV की जद में होंगे केंद्र

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Feb 2026 02:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: शुक्लागंज के पांच केंद्रों पर कल से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। 3546 छात्र-छात्राओं के लिए बैठने की व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी के बीच प्रश्न पत्रों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया है।

Kanpur UP Board Examinations begin tomorrow in Shuklaganj 3,546 candidates will appear for the exam
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुक्लागंज के पांच केंद्रों पर शुरू होगा। हाईस्कूल व इंटर के 3546 परीक्षार्थी इस बार परीक्षा में शामिल होंगे। सोमवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र केंद्रों पर पहुंच गए हैं, जिन्हें स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के बीच रखा गया है।

Trending Videos

राजधानी मार्ग स्थित ओम प्रकाश ज्वालादेवी इंटर कॉलेज, कंचन नगर स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज, गंगा नगर स्थित गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर, गोपीनाथपुरम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व पोनी रोड स्थित डॉ. लोहिया स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर सोमवार को परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था के साथ अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कड़ी चौकसी रहेगी। सीसीटीवी कैमरों से सभी केंद्रों पर परीक्षा के दौरान निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन




सभी दस्तावेजों की जांच हो रही है
ओम प्रकाश ज्वालादेवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के प्रभारी वैभव दीक्षित ने बताया कि परीक्षार्थियों के बैठने के अलावा रोशनी, पानी व शौचालय आदि की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रधानाचार्य ह्रदयराम वर्मा ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं दो दिन पहले व प्रश्नपत्र सोमवार को केंद्र में पहुंच गए हैं। उन्हें सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। इस केंद्र पर हाईस्कूल के 1903 व इंटर मीडिएट के 1643 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। केंद्र व्यवस्थापकों ने बताया कि परीक्षा की सुचारु रूप से संचालन के लिए सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed