सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Heavy rains create a night like atmosphere cold winds and rain bring the city to a standstill

Kanpur Weather: मूसलाधार बारिश के साथ छाया रात जैसा मंजर, ठंडी हवाओं और बारिश ने थाम दिया शहर, ये है अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Feb 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Weather News: पश्चिमी विक्षोभ और नमी युक्त हवाओं के मिलन से मंगलवार सुबह कानपुर में दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री तक गिरने और तेज हवाओं के कारण शहर में कड़ाके की ठंड लौट आई है।

Kanpur Weather Heavy rains create a night like atmosphere cold winds and rain bring the city to a standstill
Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कानपुर में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे करीब सुबह नौ बजे दिन में ही अंधेरा छा गया। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और आम जनजीवन प्रभावित हुआ। तेज ठंडी हवाओं और बारिश से ठिठुरन बढ़ गई।

Trending Videos

Kanpur Weather Heavy rains create a night like atmosphere cold winds and rain bring the city to a standstill
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

कई इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर बैठे नजर आए। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, देर रात पश्चिमी विक्षोभ और एक एंटी साइक्लोन के मिलने से बादलों की श्रृंखला बनी है, जिसके कारण बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Weather Heavy rains create a night like atmosphere cold winds and rain bring the city to a standstill
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

बारिश व ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी
इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी युक्त हवाएं भी सक्रिय रहीं। बारिश के चलते दिन के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कानपुर के साथ-साथ आसपास के जिलों औरैया, हमीरपुर, कन्नौज, कानपुर देहात और उन्नाव में भी बारिश व ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed