सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Wife Daughter and Son in Law Jointly Beat Malkhan with Sticks He Succumbed Six Days Later

UP: पत्नी, बेटी और दामाद ने लाठी-डंडों से पीटा, सिर की हड्डियां मिलीं चकनाचूर, मलखान से हैवानियत दिल दहला देगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 03 May 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: गुजैनी में पत्नी, बेटी और दामाद की पिटाई से घायल मलखान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जो अब हत्या में बदली जाएगी।  पुलिस ने मुख्य आरोपी दामाद को रीवा से दबोच लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Kanpur Wife Daughter and Son in Law Jointly Beat Malkhan with Sticks He Succumbed Six Days Later
मलखान की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र के कच्ची बस्ती वरुण विहार में 26 अप्रैल को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मरणासन्न किए गए युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। घटना के दो दिन बाद 28 अप्रैल को मृतक के पिता ने उसकी पत्नी, बेटी और दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Trending Videos

पुलिस अब मामला हत्या की धारा में तरमीम करेगी। पुलिस ने फरार दामाद को शनिवार को रीवा से गिरफ्तार कर लिया है। कच्ची बस्ती निवासी लल्लू ने दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि उनका पुत्र मलखान (42) अपनी पत्नी अर्चना और बच्चों के साथ झोपड़ी में रहता था। एक माह से मलखान की बेटी आरती और उसका पति राजकरन भी वहीं रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लहूलुहान हालत में हैलट में कराया गया भर्ती
26 अप्रैल की रात झोपड़ी के पीछे शोर सुनकर जब वह पहुंचे तो देखा कि राजकरन, आरती और अर्चना मिलकर मलखान को लाठी से पीट रहे थे। मलखान को लहूलुहान हालत में हैलट में भर्ती कराया गया। छह दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद तीनों फरार हो गए।

आरोपी दामाद को रीवा से गिरफ्तार किया
पिता ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की हडिड़्यां चकनाचूर मिलीं। कोमा में जाने और अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है। गुजैनी थानाप्रभारी ने बताया कि आरोपी दामाद को रीवा से गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। नशेबाजी में घटना का पता चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed