सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Woman robbed of jewelry worth lakhs at knife point after threats to kill her husband and son

Kanpur: पति-बेटे को मारने की दी धमकी, चाकू के दम पर महिला से लाखों के जेवर लूटे, जांच में जुटी में पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 23 Jun 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर के गुजैनी में बदमाशों ने पति-बेटे की फोटो दिखाकर महिला को जाल में फंसाया और चाकू के दम पर घर से दो लाख के जेवर लूट लिए। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

Kanpur Woman robbed of jewelry worth lakhs at knife point after threats to kill her husband and son
घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र स्थित रविदास पुरम निवासी बिदंन देवी पत्नी सुरेश कुमार ठगी और लूट की सनसनीखेज वारदात का शिकार हो गईं। पीड़िता के अनुसार, रविवार देर रात वह अपनी ननद के घर बाराहाट कच्ची बस्ती से लौट रही थीं। बैराट सब्जी मंडी के पास स्थित गोविंद होटल के निकट मिठाई खरीदने के दौरान दो अज्ञात युवक उनसे मिले।


आरोप है कि युवकों ने उनके पति और बेटे की तस्वीर दिखाकर पहचान की पुष्टि की और उन्हें वाहन में बैठने के लिए कहा। महिला के मुताबिक, सुनसान स्थान पर पहुंचते ही बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनका मंगलसूत्र लूट लिया और पति व बेटे की हत्या करने की धमकी देते हुए घर में रखे सभी जेवर लाने का दबाव बनाया। परिजनों की सुरक्षा को लेकर भयभीत महिला घर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
अलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये मूल्य के जेवर लेकर बदमाशों को सौंप दिए। जेवर मिलने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर गुजैनी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई है। घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed