UP: ‘गलौटी कबाब’ अब वेज में, ‘पास्ता’ में पंजाब का तड़का, CSJMU छात्र रच रहे टेस्ट का फ्यूजन, ये है नया ट्रेंड
Kanpur News: सीएसजेएमयू के होटल मैनेजमेंट छात्र पारंपरिक भारतीय स्वाद और वेस्टर्न व्यंजनों का मेल कर सेहतमंद 'फ्यूजन फूड' तैयार कर रहे हैं। साथ ही, उन्हें फूड ब्लॉगिंग और आधुनिक प्रेजेंटेशन का भी विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवध के गलौटी कबाब जैसा स्वाद अगर वेज में मिल जाए...या शाही टुकड़ा न्यूट्रीशन वैल्यू लिए हो...इटली के पास्ता में पंजाब के व्यंजनों का स्वाद आ जाए तो आपका मन भी ललचाएगा...। जी हां यह कोई चौंकने वाली बात नहीं है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट के छात्र-छात्राएं देसी भोजन को विदेशी व्यंजनों के साथ मिलन करके अलग स्वाद, नए नाम और सेहतमंद खाने पर कार्य कर रहे हैं।
उन्हें पढ़ाई के साथ इस तरह के व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे जेन-जी और युवाओं को आकर्षित किया जा सके। विवि के होटल मैनेजमेंट ने फिटेनस फ्रीक (फिटनेस की फिक्र करने वाले) हो रहे युवाओं को स्वाद से वंचित न रहना पड़े इसके लिए कोर्स में बदलाव किया है। छात्रों को पारंपरिक भारतीय व्यंजनों को आधुनिक फ्यूजन के साथ तैयार करना सिखाया जा रहा है।
होटल मैनेजमेंट विभाग में 90 सीटें हैं
इसका उद्देश्य न केवल स्वाद को नया आयाम देना है, बल्कि व्यंजनों की पोषण गुणवत्ता (न्यूट्रिशन वैल्यू) को बढ़ाना है। संस्थान अलग अलग क्यूजीन को देसी अंदाज में प्रस्तुत कर रहा है। होटल मैनेजमेंट विभाग में 90 सीटें हैं। सहायक निदेशक सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि फ्यूजन डिश को छात्र काफी पसंद कर रहे हैं। दाखिला लेने आने वाले छात्र अब केवल होटल में काम करने के हिसाब से खाना बनाना नहीं सीखते।
छात्रों को ग्लोबल कुकिंग ट्रेंड्स की दी जा रही जानकारी
खाने के प्रेजेंटेशन के अलावा उसकी फोटोग्राफी उसकी न्यूट्रीशन वैल्यू पर काम किया जाता है। प्रशिक्षण में दो प्रमुख पहलुओं पर काम किया जा रहा है। पहला पारंपरिक डिशेज में पोषण तत्वों को बढ़ाते हुए उन्हें हेल्दी बनाना, और दूसरा, वेस्टर्न कुकिंग स्टाइल को भारतीय स्वाद और संस्कृति के अनुरूप ढालना। इस फ्यूजन के माध्यम से छात्रों को ग्लोबल कुकिंग ट्रेंड्स की भी जानकारी दी जा रही है।
छात्रों के बदल रहे हैं लक्ष्य
विभाग में कई ऐसे छात्र हैं, जो केवल होटल इंडस्ट्री में नौकरी के लिए नहीं, बल्कि फूड ब्लॉगिंग, यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी पहचान बनाने के उद्देश्य से दाखिला ले रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण में फूड फोटोग्राफी, वीडियो प्रेजेंटेशन और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन की भी जानकारी दी जा रही है। छात्रों को प्लेटिंग (डिश को आकर्षक ढंग से सजाने) और प्रेजेंटेशन के आधुनिक तरीकों की भी ट्रेनिंग दी जा रही है।
यह करते हैं बदलाव
इंडियन-इटैलियन डिश: पनीर टिक्का रिवोली : रिवोली इटैलियन डिश है। इसमें इटैलियन वैजिटेबल की स्टफिंग होती है, फिर से उसे सॉस के साथ बनाया जाता है। इसमें बदलाव कर वेजिटेबल की जगह पर पनीर टिक्के को स्टफ किया जाता है और इसे तैयार करते हैं।
इंडियन मैक्सिकन फ्यूजन
छोले इनचैलिडास: इनचैलिडास एक तरह का रैप होता है, इसमें मैक्सिकन चीजों की स्टफिंग कर ग्रिल किया जाता है। विशेष रूप से बीन्स और सब्जियों को भरा जाता है। इसमें बीन्स की जगह छोले की स्टफिंग की जाती है।