{"_id":"69c948e0c029b04ae80d370c","slug":"kanpur-youth-dies-case-registered-against-girlfriend-two-months-later-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: युवक की मौत, दो माह बाद प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: युवक की मौत, दो माह बाद प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 29 Mar 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
चकेरी थाना
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगंवा के चंद्रनगरी निवासी सुशीला देवी के मुताबिक उनका बेटा सत्येंद्र सिंह चौहान उन्हीं के साथ रहता था। डेढ़ साल पहले सत्येंद्र की पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद से सत्येंद्र अकेला रहने लगा था। करीब छह माह पूर्व सत्येंद्र का मोबाइल से उमा सिंह नाम की महिला से संपर्क हुआ जो पहले से शादीशुदा थी। आरोप लगाया है कि उमा ने उनके बेटे को प्रेमजाल में फंसाया।
इसके बाद उससे रुपये ऐंठने लगी। उमा बेटे के साथ रहने लगी। सुशीला देवी के अनुसार बीती 18 जनवरी को बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में कमरे में पड़ा मिला था। उमा पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की तब रिपोर्ट दर्ज हुई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos