सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur's Mohit, Prakhar, and Angel Win Medals at Taekwondo Championship

Kanpur News: ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कानपुर के मोहित, प्रखर और एंजेल ने जीते पदक

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Kanpur's Mohit, Prakhar, and Angel Win Medals at Taekwondo Championship
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। इंडिया ताइक्वांडो की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दूसरे दिन रविवार को गाजियाबाद ने आठ, आगरा और लखनऊ ने सात-सात पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया। प्रतियोगिता में कानपुर के मोहित कश्यप, प्रखर और एंजेल ने तीन पदक जीते।
Trending Videos


कैडेट बालक अंडर-33 किलोग्राम में आगरा के हिमांशु ने स्वर्ण, इटावा के प्रियदर्शन ने रजत, गाजियाबाद के आरव चौहान और मुरादाबाद के उत्कर्ष ने कांस्य पदक जीता। अंडर-37 में गाजीपुर के यश ने स्वर्ण, मुरादाबाद के आशीष ने रजत, कानपुर के मोहित कश्यप और वाराणसी के निर्मल ने कांस्य पदक जीते। अंडर-57 में गौतमबुद्धनगर के सुहास ने स्वर्ण, गाजियाबाद के विराज ने रजत, आगरा के नितिन और बिजनौर के अर्श ने कांस्य पदक जीता। अंडर-61 में आगरा के विजय ने स्वर्ण, कानपुर के प्रखर ने रजत और गाजियाबाद के देवराज व आगरा के जयंत ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका अंडर-29 किलोग्राम वर्ग में इटावा की सिद्धि ने स्वर्ण, गोरखपुर की श्रेया ने रजत, आगरा की काव्य ने कांस्य पदक जीता। अंडर-33 में गाजियाबाद की नंदिनी ने स्वर्ण, लखनऊ की आराध्या ने रजत, मुरादाबाद की उन्नति व लखनऊ की वेदिका ने कांस्य जीता।

अंडर-44 में आगरा की काजल ने स्वर्ण, लखनऊ की नायरा ने रजत, गाजीपुर की तेजस्विनी व कुशीनगर की आकांक्षा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-51 में गोरखपुर की अनोखी ने स्वर्ण, जालौन की अग्रिम ने रजत, अलीगढ़ की भावना ने कांस्य पदक जीता। अंडर-59 में कानपुर की एंजेल ने स्वर्ण, गाजियाबाद की सौम्या ने रजत, अलीगढ़ की ख्याति व गौतमबुद्धनगर की संस्कृति ने कांस्य पदक जीता।

जूनियर बालिका अंडर-49 किलोग्राम वर्ग में आगरा की अंशिका ने स्वर्ण, बिजनौर की चंचल ने रजत, गाजियाबाद की स्नेहा व हर्षिता ने कांस्य पदक जीता। अंडर-55 में अलीगढ़ की अंशिका ने स्वर्ण, फिरोजाबाद की विभूषित ने रजत, गौतमबुद्धनगर की यशिका व मिर्जापुर की सृष्टि ने कांस्य पदक जीता।

अंडर-59 में लखनऊ की अंशिका ने स्वर्ण, गाजियाबाद की भूमिका ने रजत, जौनपुर की अवंतिका व मैनपुरी की जया ने कांस्य पदक जीता। अंडर-63 में लखनऊ की खुशी ने स्वर्ण, मथुरा की अदिति ने रजत, फिरोजाबाद की कोमल व बलरामपुर की पलक ने कांस्य पदक जीता। अंडर-68 में लखनऊ की नव्या सिंह ने स्वर्ण, गाजीपुर की आयुषी सिंह ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed